Monday, July 30, 2018

100 Most Impotent question


1. सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह वाला नगर कौनसा था ? - लोथल
2. किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है ? -  अमीर खुसरो
3. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है ? - पामीर या तिब्बत का पठार
4. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ?  - प्रधानमंत्री
5. वनस्पति घी के निर्माण में कौनसी गैस प्रयुक्त होती है ?- हाइड्रोजन
6. इंग्लिश चैनल पार करने वाला पहला भारतीय कौन था ?  - मिहिर सैन
7. एक अश्व शक्ति कितने वाट के बराबर होती है ? -  746 वाट
8. पानी की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है ?  - पृष्ठीय तनाव
9. मानव निर्मित प्रथम रेशा कौनसा है ? -  नायलॉन
10. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए ?  - 17 मीटर
11. किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है ?  -  निर्वात
12. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है ?  - बैंगनी
13. वाहनों की हैडलाइट में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ?  - अवतल
14. आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं? -  प्रकाश के अपवर्तन के कारण
15. प्राथमिक रंग किसे कहा जाता है ?  - लाल, हरा, नीला
16. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है ? -  हीलियम
17. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है? -  टिन व सीसा
18. ग्लूकोमा रोग शरीर के किस अंग से संबंधित है? -  आँख
19. विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है? -  वेलेंटाइना तेरेश्कोवा
20. ‘ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन’ पुस्तक के लेखक कौन थे? -  चार्ल्स डार्विन
21. सिनेबार किस धातु का अयस्क है? -  पारा या मरकरी
22. कौन सा यंत्र दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग किया जाता है ? -  लैक्टोमीटर
23. “हाइड्रोजन बम्ब” किस सिद्धांत पर आधारित है ? -  नाभिकीय संलयन
24. पैलाग्रा रोग किस विटामिन की कमी से होता है ? -  विटामिन B-3
25. मछलियों के यकृत-तेल में किसकी प्रचुरता होती है ? -  विटामिन D
26. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है ? -  36,000 किलोमीटर
27. मनुष्य के शरीर का तापमान कितना होता है ? -  37° C या 98.4 F
28. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है? -  डायोप्टर
29. कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं?  -  सिलिकन की
30. पारसेक (Parsec) किसकी इकाई है? -  खगोलीय दूरी की
31. पानी का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है? -  4°C पर
32. पराश्रव्य तरंगों की आवृत्ति कितनी होती है? -  20,000 हर्ट्ज से अधिक
33. मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है ? -  होमो सेपियन्स
34. ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे ?  -  दादा भाई नैरोजी
35. भारत के किस राज्य में चावल का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? -  पश्चिमी बंगाल
36. भारत में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर कहाँ है ? -  पुष्कर (राजस्थान)
37. पागल कुत्ते के काटने से कौनसा रोग होता है ? -  रैबीज या हाइड्रोफोबिया
38. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है ? -  उपराष्ट्रपति
39. दो बार नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन है ? -  मैडम मैरी क्यूरी
40. SAARC (सार्क) या दक्षेस का मुख्यालय कहाँ है ? -  काठमांडू (नेपाल)
41. प्रथम परमवीर चक्र विजेता कौन थे ? -  मेजर सोमनाथ शर्मा
42. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी ? -  सरोजिनी नायडु
43. सन 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे ? -  कपिलदेव
44. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ? -  12
45. नोबल पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए ? -  1901
46. बंग्लादेश की मुद्रा कौनसी है ? -  टका
47. रामायण किसने लिखी ? -  महर्षि बाल्मीकि
48. भारत में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? -  उत्तर प्रदेश
49. पायोरिया रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ? -  दांत और मसूड़े
50. नासिक किस नदी के किनारे स्थित है ? -  गोदावरी
51. राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है ? -  सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश
52. जापान की मुद्रा कौनसी है ? -  येन
53. इंडियन मिलेट्री अकादमी कहाँ स्थित है ? -  देहरादून
54. माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ? -  बछेंद्री पाल
55. डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है ? -  टेनिस
56. माऊंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ? -  संतोष यादव
57. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश कब तक अपने पद पर रहता है ? -  65 वर्ष की आयु तक
58. संसद का उच्च सदन कौनसा है ? -  राज्यसभा
59. पंचतंत्र का लेखक कौन है ? -  विष्णु शर्मा
60. सन 1954 में हुआ भारत-चीन समझौता किस नाम से जाना जाता है ? -  पंचशील समझौता
61. सन 2010 में फुटबॉल विश्वकप किस देश ने जीता था ? -  स्पेन
62. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है ? -  पूना के पास खडगवासला में
63. ‘डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी ? -  जवाहरलाल नेहरु
64. एक स्वस्थ मनुष्य का हृदय एक मिनट में कितनी बार धड़कता है ? -  72 बार
65. भारत में पहली बार जनगणना कब हुई ? -  1872
66. ‘डबल फाल्ट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? -  टेनिस
67. भारतीय थल सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष कौन थे ? -  जनरल के.एम्.करियप्पा
68. ‘लाई हरोबा’ किस राज्य का लोकनृत्य है ? -  मणिपुर
69. भारत के किस राज्य में रबर का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? -  केरल
70. कोलकाता किस नदी के किनारे है ? -  हुगली
71. ‘पौधों में जीवन होता है’ यह किस भारतीय वैज्ञानिक ने बताया था ? -  जगदीश चन्द्र बसु
72. महात्मा गाँधी द्वारा साबरमती आश्रम कहाँ स्थापित किया गया ? -  अहमदाबाद
73. मनुष्य के शरीर में कितने गुणसूत्र होते हैं ? -  23 जोड़े या 46
74. चंद्रग्रहण कब लगता है ? -  पूर्णिमा
75. भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरु हुआ ? -  8 अगस्त 1942
76. भारत में जनगणना कितने वर्षों बाद होती है ? -  10वर्षों बाद
77. इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ? -  वोमेशचन्द्र बनर्जी
78. गांधीजी किसे अपना राजनितिक गुरु मानते थे ? -  गोपालकृष्ण गोखले
79. अन्तराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र संघ के किस अंग की है? -  सुरक्षा परिषद्
80. नोबेल पुरस्कार पाने बाला पहला भारतीय नागरिक कौन था ? -  रविन्द्रनाथ टैगोर (1913 में)
81. मिड डे मील योजना किस वर्ष शुरु हुई ? -  1995 में
82. बंग्लादेश का राष्ट्रगान कौनसा है और इसे किसने लिखा है ? -  ‘आमार सोनार बांग्ला’ जो रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा है
83. लोधी वंश का संस्थापक कौन था ? -  बहलोल लोधी
84. किस संविधान संशोधन को ‘मिनी काँन्स्टीट्यूशन’ कहते है ? -  42वे
85. गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं ? -  आक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण
86. होम्योपैथी का संस्थापक कौन था ? -  हनीमैन
87. फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है? -  ऐथिलीन
88. भारतीय राष्ट्रीय कलेंडर का पहला माह कौन सा है? -  चैत्र
89. पं. हरिप्रसाद चौरसिया कौनसा वाद्य यंत्र बजाते हैं ? -  बाँसुरी
90. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए ? -  25 वर्ष
91. साँची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया था ? -  अशोक
92. यक्षगान किस राज्य का लोकनृत्य है ? -  कर्नाटक
93. मैकमोहन रेखा किन दो देशों के बीच सीमा बनाती है ? -  भारत-चीन
94. एक्जीमा रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ? -  त्वचा
95. ‘स्काउट एंड गाइड्स’ संस्था की स्थापना किसने की थी ? -  रोबर्ट बाडेन पॉवेल
96. संसार का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ? -  प्रशांत
97. ‘पैनल्टी किक’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? -  फुटबॉल
98. रणजी ट्रॉफी का सम्बन्ध किस खेल से है ? -  क्रिकेट
99. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बंधित है ? -  साहित्य
100. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौनसा है ? -  राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

No comments:

Post a Comment

stat counter